Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

अमेरिका में नस्लभेदी आंदोलन

25 मई के दिन अमेरिका में दो White पुलिसकर्मियों ने एक ब्लैक नागरिक को पकड़ लिया। एक पुलिसकर्मी ने अपना घुटना उस Black युवक की गर्दन पर टिका दिया। धरती पर पड़ा वह युवक दर्द से कराहता रहा, बिलबिलाता रहा, उसके मुंह से दो ही बातें निकल पा रही थीं, प्लीज अपना घुटना हटा लो "I can't Breathe" यानी मैं सांस नहीं ले पा रहा हूँ। पुलिस का घुटना ब्लैक नागरिक की गर्दन पर, और युवक का मुंह नीचे धरती में धंसा हुआ। ठीक 9 मिनट तक अमेरिकी पुलिसकर्मी ने उस ब्लैक नागरिक की गर्दन पर घुटना दबाए रखा। जब आसपास के नागरिकों ने पुलिसकर्मियों की इस हरकत का विरोध किया तो पुलिसकर्मी उनसे ही झगड़ने लगे। वहां खड़ी एक व्हाइट औरत ने ही घटनाक्रम की वीडियो बना ली। जो इस समय पूरी दुनिया में वायरल है। हालत गम्भीर होने पर उस युवक को अस्पताल ले जाया गया। जिसके ठीक 30 मिनट के अंदर युवक जिंदगी की जंग में हार गया। उस ब्लैक नागरिक का नाम था "George Floyd". जॉर्ज साइनपोलिस नाम की एक जगह पर वर्षों से रह रहा था। पास में ही एक कॉफी शॉप हुआ करता था। वह अक्सर वही चाय पीने आता था। जॉर्ज उस कॉफ़ी हाउस पर एक जाना पह...